बरेली। कोतवाली क्षेत्र से एक महिला दो साल की पुत्री के साथ रहस्यमय ढंग से गायब हो गई। उसके पति ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। कोतवाली क्षेत्र के गिहार बस्ती निवासी कुलदीप ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी अंशु दो साल की पुत्री के साथ अचानक गायब हो गई। रिश्तेदारी और परिचितों में खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया। कुलदीप ने थाना बारादरी में गुमशुदगी दर्ज करा दी है।