फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नर के घर से साथी किन्नरों ने रुपया चोरी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले एक किन्नर ने अपने साथी किन्नर पर चोरी करने का आरोप लगाया है। किन्नर के मुताबिक उसे चोरी किए गए रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। पीड़ित किन्नर सोमवार सुबह एसएसपी कार्यालय पहुंचा था। परवाना नगर की रेखा का आरोप है कि 12 नवंबर को बीमारी के बहाने उसके घर में रुके दो साथी किन्नरों ने बक्से का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये और सोने के जेवरात चुरा लिए। उस वक्त वह बाजार गई हुई थी। वापस आने पर चोरी का पता चला। रेखा ने बताया कि चोरी के कुछ दिन पहले ही दोनों किन्नरों ने उससे 55 हजार रुपये उधार लिए थे। जोकि अभी तक नहीं लौटाए। पुलिस ने शिकायत के बावजूद उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें