पुलिस लाइन में शराब पीकर हंगामा करने वाले सिपाही को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बृहस्पतिवार को सस्पेंड कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक महावीर सिंह की रिपोर्ट के आधार पर की गई है। बुधवार को पुलिस लाइन आवास के पास सिपाही अनिल कुमार ने शराब के नशे में उत्पात किया था। पुलिसकर्मियों ने उसे काबू में करना चाहा तो उसने हाथापाई की। मेडिकल में एल्कोहल की पुष्टि होने के बाद आरआई ने एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी। एसएसपी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए सिपाही को सस्पेंड कर दिया और जांच क्षेत्राधिकारी लाइन को सौंप दी है।