फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखे पर हुआ झगड़ा तो सुसाइड नोट लिखकर चल दी पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

गुटखा खाने पर पति पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। दो दिन पहले महिला सुसाइड नोट लिखकर मासूम बच्ची को लेकर घर से चली गई। दो दिन से उसकी तलाश हो रही है, लेकिन कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू
विज्ञापन

कर दी है।
इज्जतनगर इलाके के वसंत विहार की कीर्ति शर्मा दो दिन पहले अपनी मासूम बच्ची के साथ घर से चली। वह घर पर सुसाइड नोट भी लिखकर छोड़ गई। जिसमें उसने लिखा कि उसके पति ने कई बार कहने के बाद भी गुटखा नहीं छोड़ा। जिससे परेशान होकर वह घर छोड़कर जा रही है। उसने लिखा कि तमाम बार कहने के बाद भी उसके पति ने गुटखा नहीं छोड़ा। जिससे इसका असर उसकी बच्ची पर भी पड़ रहा है। परिवार बर्बाद हो रहा है। इससे अच्छा है कि वह दुनिया में ही न रहे। महिला दो दिन से लापता है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग रहा है। महिला के पति संदीप ने शुक्रवार को इज्जतनगर थाने पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई। इज्जतनगर थाने के दरोगा हरकेस सिंह ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश की जा रही है। उसका मायका बारादरी इलाके के सिकलापुर में है। जांच में भी पता चला है कि महिला पति के गुटखा खाने से परेशान थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें