फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर ठगों ने खाते से हजारों उड़ाए, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से हजारों की रकम उड़ा ली। इज्जतनगर के सैदपुर हाकिंस निवासी राजेश भारती के बैंक खाते से अचानक करीब 35 हजार रुपये कट गए। जिसकी सूचना उन्हें एटीएम से खाते का मिनी स्टेटमेंट निकालने पर हुई। राजेश ने बताया कि उन्होंने आखिरी बार डीआरएम कार्यालय स्थित एक एटीएम से पांच हजार रुपये निकाले थे। उनके फोन पर खाते से संबंधित जानकारी के मैसेज भी अचानक आना बंद हो गए थे। उन्होंने शुक्रवार को खाते में बैलेंस की जानकारी की तो 35 हजार रुपये कम थे। जिसकी शिकायत बैंक में करने पर कोई सहायता नहीं मिली। राजेश की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें