सीबीगंज। मंगलवार रात हाईवे पर हुए हादसे मरे दादा, दादी एवं उनकी पोती की में बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद अंत्येष्टि की गई। इस दौरान सभी की आंखें नम हो गई। लोगों की भारी उमड़ पड़ी। वहीं सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने पोस्टमार्टम हाउस जाकर परिवार को ढांढस बंधाया और उन्हें आर्थिक सहायता देने का भी एलान किया। मंगलवार रात थाने के सामने बेकाबू वाहन ने आइटीआर निवासी धारावन, उनकी पत्नी मुन्नी देवी व 11 माह की पोती शिवांशी को रौंद दिया था। वे थाने के सामने स्थित हनुमान मंदिर से भंडारा खाकर घर लौट रहे थे। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया था। ब्यूरो