बरेली। रविवार रात महानगर कॉलोनी के मयंक कार से शादी में जा रहे थे। कार उनका दोस्त रोहित चला रहा था। पुलिस के मुताबिक रोहित नशे में था। बजरंग ढाबे के पास कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। महिलाएं व अन्य लोग घायल हो गए। इसको लेकर मयंक और रोहित में मारपीट हो गई। महिलाओं ने बीच बचाव का प्रयास किया तो उन्हें भी पीट दिया। सूचना पर यूपी 100 उन्हें इज्जतनगर थाने ले आई। जहां दोनों पक्षों में समझौता हो गया। ब्यूरो