फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देरी से हुआ लूट का खुलासा, इंस्पेक्टर की बलि

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

चंडीगढ़ एक्सप्रेस में हुई लूट का खुलासा
दो बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और 32 हजार रुपये बरामद
बरेली। जीआरपी ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में रमा देवी से हुई लूट का खुलासा कर दिया। उनके पास से 32 हजार रुपये और मोबाइल बरामद किया है।
बुधवार रात एक बजे जीआरपी इंस्पेक्टर विजय कुमार ने पीतांबरपुर स्टेशन पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने सब कुछ उगल दिया। उनकी निशानदेही पर लूटे गए रुपये और मोबाइल भी फरीदपुर के एक घर से बरामद हो गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए युवक फरीदपुर निवासी नाजिम पुत्र सिद्दीकी और गिरीश पुत्र प्रेमराज हैं। गैंग का सरगना सुभाष और एक अन्य बदमाश रंजीत पकड़ में नहीं आ सके। सुभाष 15 दिन पहले ही लूट के मामले में जेल से छूटकर आया है। यह चारों अलग-अलग स्टेशन पहुंचकर ट्रेनों में लूटपाट करते थे। वारदात की रात चाराें शाहजहांपुर स्टेशन से चढ़े थे। आरोपियों से बरामद 32 हजार रुपये और मोबाइल लखनऊ की रमा देवी के हैं। बता दें कि नौ जून की सुबह 3.20 बजे चंडीगढ़ एक्सप्रेस सिग्नल न होने के कारण रुक गई थी। शाहजहांपुर से महिला कोच में चढ़े बदमाशों ने तीन महिलाओं से लूटपाट की थी, जिसमें एक रमा देवी भी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीपी ने दी इंस्पेक्टर को शाबासी
जीआरपी कप्तान एससी दुबे ने इंस्पेक्टर विजय कुमार को दो दिन में खुलासा न करने पर तबादले का अल्टीमेटम दिया था। मंगलवार को उन्होंने तबादले की संस्तुति भी कर दी, लेकिन खुलासा होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया। डीजीपी ने इंस्पेक्टर विजय कुमार को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें