फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसपी सख्त, मास्टरजी का रिवाल्वर जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

ग्रीन पार्क के गेट पर सांसद धर्मेंद्र कश्यप के सामने रिवाल्वर लहराने वाले शिक्षक का लाइसेंस निरस्त होगा। वहीं, एसएसपी जोगेंद्र कुमार के सख्त रवैया के बाद बारादरी थाने की पुलिस शिक्षक की रिवाल्वर भी जब्त करेगी। एसएसपी ने विवाद के बाद समझौता करवाने पर भी नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब नौ बजे ग्रीन पार्क के गेट के सामने से आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप गुजर रहे थे। उन्होंने कुछ महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर गाड़ी रोक दी थी। सांसद और उनके समर्थकों ने बीच-बचाव किया तो वैगनआर कार के मालिक दुर्गानगर निवासी प्रेम शंकर ने सांसद के सामने रिवाल्वर लहरा दिया था। बताया गया कि सांसद के पहुंचने से पहले शिक्षक की कार और एक ऑटो में टक्कर हो गई थी, जिसके बाद कार मालिक शिक्षक और ऑटो में बैठी महिलाओं में झगड़ा शुरू हो गया था। शिक्षक ने महिलाओं से बदसलूकी करते हुए मारपीट की थी। पब्लिक शिक्षक को पकड़कर रुहेलखंड चौकी लाई थी, लेकिन पुलिस ने मामला रफा-दफा कर सबको छोड़ दिया था। मामला सुर्खियों में आने के बाद एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बारादरी थाने के इंस्पेक्टर कमलकांत को रिवाल्वर जब्त करने का निर्देश दिया। साथ ही शिक्षक की रिवाल्वर के लाइसेंस के निरस्तीकरण की संस्तुति की रिपोर्ट प्रशासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें