फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के हाथों जलाई गई बिटिया शैबी ने दम तोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हाफिजगंज थाना क्षेत्र के हरहरपुर मटकली गांव में पिता के हाथों जलाई गई बिटिया शैबी ने शुक्रवार रात जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पिता मुख्तियार नशे का आदी था और बेटियों को शादी न कर पाने के ताने देकर मरने या भागने को कहता था। 24 मार्च को उसने नशे की हालत में अपनी मझली बेटी शैबी को केरोसिन डालकर जला दिया था। मां जीनत ने अपने भाई की मदद से शैबी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां वह बर्न यूनिट में भर्ती थी। साथ ही जीनत ने उसी दिन पति और देवर-जेठ पर रिपोर्ट भी दर्ज करा दी थी। पिता को जेल भेजा जा चुका है, जबकि देवर और जेठ फरार हैं। शुक्रवार रात अस्पताल में शैबी की मौत हो गई। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। हाफिजगंज थानाध्यक्ष सौरभ सिंह का कहना था कि दोनों फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें