बरेली। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये के जेवर और अन्य सामान चोरी कर लिया। प्रेमनगर की एक नर्सरी की मालिक गांधीपुरम कॉलोनी निवासी स्वर्णलता ने बताया कि पांच फरवरी को वह घर में ताला डालकर मायके गुलाबनगर गई थीं। शुक्रवार सुबह वापस आईं तो ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो एलईडी, गैस सिलेंडर, सोने की अंगूठी, चेन, टॉप्स आदि गायब थे। स्नेहलता ने थाना प्रेमनगर में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।