बरेली। जीआरपी ने प्लेटफार्म से दो मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इनके पास से चोरी के चार मोबाइल फोन भी बरामद हुए हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर किशन अवतार ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर दो से पकड़ा गया युवक सलमान ग्वालियर (मध्यप्रदेश) और अहसान, जसोली, थाना किला का है। दोनों युवकों ने स्वीकार किया है कि मोबाइल ट्रेन यात्रियों से चुराए हैं।