बरेली। प्रेमनगर के सुर्खा जाटव बस्ती निवासी लवी भारती ने अपने पति चंद्रपाल पर प्रेमिका संग शादी कर पंजाब भागने का आरोप लगाया है। लवी ने पति के साथ ही प्रेमिका व उसके घरवालों पर रिपोर्ट कराई है। महिला के मुताबिक उसके पति ने 11 जुलाई को शहर की ही एक युवती से शादी कर ली। शादी में चंद्रपाल की मदद युवती की मां और भाइयों ने की। लवी ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं। पति के जाने के बाद उनकी परवरिश के लिए आय का कोई साधन नहीं बचा है। ब्यूरो