फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेट आने पर मैडम की टोकाटाकी टीचर को पसंद नहीं है

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शिक्षामित्र के तेवर प्रधानाध्यापिका पर काफी भारी पड़ गए। प्रधानाध्यापिका को शिक्षामित्र का रोज-रोज देर से स्कूल आना पसंद नहीं था और शिक्षामित्र को देर से आने पर उनकी टोकाटाकी। मंगलवार को इसी बात पर दोनों में नोकझोंक शुरू हुई तो बात बढ़ते-बढ़ते गालीगलौज से हाथापाई और फिर गुत्थमगुत्था होने तक बढ़ गई। आपस में यह मारपीट इस कदर बुरी तरह हुई कि दोनों चुटैल तक हो गईं। पहले तो प्रधानाध्यापिका की ओर से थाना इज्जतनगर में शिक्षामित्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। लेकिन शाम को शिक्षामित्र की पैरवी में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की सिफारिश पहुंची तो पुलिस ने उसकी ओर से प्रधानाध्यापिका के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर ली।
विज्ञापन

मामला बिथरी चैनपुर के प्राथमिक विद्यालय रूपापुर बढ़ेपुरा का है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी की ओर से गांव भगवानपुर धीमरी निवासी शिक्षा मित्र ममता देवी के खिलाफ थाना इज्जतनगर में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि ममता देवी रोजाना स्कूल देरी से आती थी। उनके टोकने पर अभद्र ढंग से प्रतिक्रिया देती थीं। मंगलवार को मध्यान्ह अवकाश के दौरान ममता देवी ने बताया कि वह अपने घर जा रही हैं तो उन्होंने इस पर एतराज किया। इसी बात पर ममता देवी ने गालीगलौज के बाद मारपीट सुरू कर दी, जिससे वह चुटैल हो गईं।
दूसरी तरफ शिक्षा मित्र ममता देवी निवासी भगवानपुर धीमरी के मुताबिक उनके चार अवकाश को सही करने के लिए प्रधानाध्यापिका गायत्री देवी उनसे पांच हजार रुपये की मांग कर रही थीं। मंगलवार को स्कूल पहुंचने के बाद उन्होंने उन्हें अपने कमरे में बुलाकर एक बार फिर रकम मांगी। पैसा देने से इंकार करने पर उनका करियर खराब करने की बात कही। ममता के मुताबिक उन्होंने इसका विरोध किया और अपनी कक्षा में चली गई और अपनी छोटी बच्ची को फीडिंग कराने लगी। तभी गायत्री देवी भी वहां पहुंच गईं और उनका वीडियो बनाने लगी। इसका उन्होंने विरोध किया। इस पर गायत्री देवी ने कहा - तुम शिक्षण कार्य नहीं करती हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच मारपीट हो गई। इज्जतनगर थाने की पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें