फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में हलवाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सगाई के दस दिन बाद ही हलवाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह एक शादी समारोह में काम करने जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

भुता क्षेत्र के गांव खाईखेड़ा निवासी 25 वर्षीय सुनील शादी-पार्टियों में खाना व मिठाई बनाने का ठेका लेते थे। सोमवार सुबह सुनील बाइक से पड़ोस के गांव सउआ जा रहे थे। वहां एक शादी समारोह में उन्होंने खाना बनाने की बुकिंग ली थी। बड़ा बाईपास की ओर जाने वाले रास्ते पर लालपुर गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। सुनील हेलमेट भी नहीं लगाए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सुनील के परिजनों को सूचना देकर बुलाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सुनील के भाई ने बताया कि दस दिन पहले ही पीलीभीत के अमरिया क्षेत्र की लड़की से सुनील की सगाई हुई थी। मार्च में उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें