फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से फोन पर विवाद के बाद पति का शव ट्रक से लटका मिला

Tue, 17 Jul 2018 12:11 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नरकुलागंज में एक ट्रक की साइड ग्रिल से अंगोछे के सहारे ड्राइवर सुरेश का शव लटका मिला। ड्राइवर के मोबाइल से पुलिस ने परिवार को जानकारी दी। एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक ड्राइवर सुरेश के पिता सुरेंद्र रिटायर्ड सैन्यकर्मी हैं। उसका परिवार अलीगढ़ के कस्बा इग्लास में रहता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

रविवार को सुरेश (38) आगरा से माधोबाड़ी के व्यापारी गौरव का किराना का सामान लेकर आया था। रविवार रात 10 बजे तक गौरव के गोदाम पर माल उतरवाने के बाद सुरेश आराम करने की बात कहकर ट्रक चला गया था। सोमवार सुबह जब लोग पहुंचे तो उसका शव ट्रक के साइड में लगी ग्रिल से लटका मिला। गले में अंगोछे का फंदा कसा था। पुलिस ने मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को घटना की सूचना दी। सुरेश के चाचा गुलवीर सिंह ने बताया कि सुरेश का पत्नी से अक्सर झगड़ा होता था। वह 15 दिन से घर नहीं आ सका था। रविवार रात करीब 12 बजे उसने पत्नी सुनीता को फोन किया था। तब भी दोनों में विवाद हुआ था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें