फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला01

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड
विज्ञापन

फोटो-09 जीएलएपी 1 में।

पेड़ की डाल से लटककर
अधेड़ ने की आत्महत्या
- दिव्यांग पत्नी और छह बच्चों का रो रोकर बुरा हाल
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
कोतवाली क्षेत्र के गांव भुसौरिया में गांव के बाहर बाग में एक अधेड़ ने पेड़ की डाल से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भुसौरिया गांव निवासी मुन्नालाल (45) ने अपने गांव के बाहर बाग में पेड़ की डाल से लटककर आत्महत्या कर ली। दोपहर में पेड़ से लटकते शव को देखकर ग्रामीणों ने मुन्नालाल के घर सूचना दी। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। रोती बिलखती मृतक की दिव्यांग पत्नी मालती देवी और उसके छह बच्चे घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालती ने बताया कि मुन्नालाल सुबह नौ बजे घर से चाय पीकर निकले थे। उसने बताया कि मुन्नालाल भूमिहीन हैं, वह पल्लेदारी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मृतक अपने पीछे पत्नी, विधवा भाभी सुरसुरता देवी, पुत्री अंजू (15), पुत्र अभिषेक (13), विदन (10), जयकिशन (8), शेखर (6), राधिका (3) को छोड़ गया है। गांव वालों ने बताया कि मुन्नालाल के बचपन में ही उसके माता-पिता और बड़े भाई की मौत हो चुकी है। उसका पालन-पोषण उसकी विधवा भाभी ने ही किया था। परिवार में उसके अलावा कमाने वाला कोई नहीं। सूचना पर पहुंचे नानक चौकी इंचार्ज कमलेश कुमार ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें