फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस पेड़ से टकराई, डीसीएम पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता (बरेली)।
विज्ञापन

बेकाबू डीसीएम के सामने आने से रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। डीसीएम भी रोड पर पलट गई।
बस यात्रियों को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस ने उन्हें दूसरी बस से भिजवा दिया।
बरेली डिपो की बस यूपी 77 एएन 2067 बरेली से सवारियां लेकर बीसलपुर जा रही थी। भुता के पास दौलतपुर मोड़ पर बस बेकाबू डीसीएम के सामने आते ही अनियंत्रित हो गई। बस रोड किनारे खाई में जाकर पेड़ से टकरा गई। डीसीएम अनियंत्रित होकर रोड पर ही पलट गई। बस में यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़ पड़े। यात्रियों को जैसे-तैसे बाहर निकाला गया। शुक्र रहा कि यात्रियों को छिटपुट चोटें ही आईं। डीसीएम में आतिशबाजी भरी होने से एक छोटी सी चिंगारी उठने से बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और यात्रियों को दूसरी बस से भिजवाया। वहीं, सड़क पर डीसीएम पलटने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने डीसीएम को जेसीबी से हटवाकर जाम खुलवाया। डीसीएम को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें