फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस प्रताड़ना से तंग आठवीं का छात्र फंदे पर लटका

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा/आंवला (बरेली)। बिना किसी तहरीर या रिपोर्ट के लड़की लापता होने के मामले में बल्लिया चौकी पुलिस आठवीं के छात्र और उसके परिवार को प्रताड़ित कर रही थी। चौकी से वापस घर आ रहा छात्र इससे परेशान होकर जंगल में पेड़ पर फंदे से लटक गया। उसकी मौत के बाद परिजनों ने खासा हंगामा कर पुलिस को मौत का जिम्मेदार बताया। कहा कि पीटकर फंदे पर शव लटकाया है। बाद में मामला मैनेज हो गया तो परिजनों की ओर से लड़की पक्ष के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट लिख ली गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गर्राहा गांव निवासी सुखवीर का शव सुबह दस बजे पड़ोसी गांव ककरी के जंगल में सुरेश के खेत में पेड़ से फंदे पर लटका मिला। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने शव लटकता देखकर सूचना पुलिस को दी। भमोरा पुलिस के साथ सीओ आंवला रामप्रकाश पहुंचे। सुखवीर के पिता लटूरी ने बताया कि एक कुछ किमी दूर गांव के परिवार की लड़की कहीं चली गई है। उसके परिवारवाले सुखवीर को डराया धमकाया करते थे। लड़की के घरवालों के साथ ही बल्लिया पुलिस ने उनकी और बेटे की पिटाई की थी। सुबह भी वह उन लोगों के साथ चौकी आया था। वहां से लौटते वक्त रास्ते से कुछ देर बाद आने की बात कहकर कहीं चला गया था। लटूरी ने पहले पुलिस पर आरोप लगाया और बाद में लड़की पक्ष के तीन लोगों पर बिना नाम के रिपोर्ट लिखा दी। पोस्टमार्टम में हैंगिंग से मौत की पुष्टि हुई।

लड़की के कमरे से मिला था नंबर
छात्र खाली वक्त में बल्लिया के एक टैंट हाउस में काम करता था। कुछ दिनों पहले वह टेंट का सामान लेकर उस गांव में गया था जहां की लड़की रहने वाली है। उस गांव में सड़क पड़ रही थी। लड़की के घर में जेसीबी चलाने वाले किराए पर रह रहे थे। बताते हैं कि इनसे परिचय के बाद छात्र रात को उनके साथ रुक गया था। एक अप्रैल से लड़की लापता हुई तो उसके परिजनों ने कमरे की तलाशी ली। वहां छात्र के साथ ही बदायूं निवासी जेसीबी चालक राजकुमार का नंबर मिला। लड़की वालों को शक था कि लापता होने में दोनों का हाथ है।
विज्ञापन


सजातीय दरोगा पर उत्पीड़न का आरोप
एक अप्रैल से लापता होने के बावजूद लड़की पक्ष ने उसकी रिपोर्ट नहीं कराई थी। शुक्रवार को इस घटना के बाद लड़की पक्ष ने पुलिस को बेटी के लापता होने की तहरीर के साथ ही दोनों नंबरों का जिक्र किया जिन पर शक जताया गया। मृतक के पिता का आरोप है कि बुधवार को पुलिस ने उन्हें चौकी में बुलाकर पीटा था, जिससे उन्हें कानों से सुनाई देना बंद हो गया। बृहस्पतिवार रात लड़की पक्ष के तीन लोग उनके घर आए और उनसे व बेटे से मारपीट की।

अफसरों को नहीं दी जानकारी
भमोरा में दरोगा पर आरोप के मामले में थाना पुलिस ने अफसरों को जानकारी नहीं दी। एसएसपी से लेकर एसपी देहात तक शुक्रवार शाम तक घटनाक्रम से अंजान थे। एसएसपी ने कहा कि पुलिस पर आरोप हैं तो जांच करा ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें