फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग वेबसाइट पर कार बेचने का ऐड डालकर की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। ऑनलाइन शापिंग साइट पर कार बेचने का विज्ञापन डालकर ठगी करने के मामले में एक कथित सैन्यकर्मी के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इज्जतनगर में कश्मीरी कोठी निवासी मनीष वर्मा ने बताया कि उन्होंने शापिंग साइट पर एक कार पसंद की थी। जोकि हरियाणा के पलवल निवासी विजेंद्र सिंह की है। विजेंद्र ने खुद को सैन्य कर्मी बताया। कहा कि सैन्य संसाधनों से वह कार उसके घर भिजवा देगा। इसके एवज में उसने करीब बीस हजार रुपये ले लिए। भुगतान उन्होंने मोबाइल वॉलेट के जरिये किया था। रुपये मिलने के बाद आरोपी ने संपर्क करना बंद कर दिया। इसकी शिकायत सैन्य पुलिस से की, लेकिन वहां से कोई मदद नहीं मिल पाई। मनीष ने बताया कि विश्वास जताने के लिए उसने अपने कुछ पहचान पत्र भी उन्हें भेजे थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें