फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ पर पीटकर पुलिस को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। किला थाना क्षेत्र में विवाहिता से घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को महिला के पति और पड़ोसियों ने धुन दिया। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। पति की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सराय मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति अपने घर पर नहीं था। घर में केवल उसकी पत्नी ही थी। आरोप है कि इसी दौरान रेती मोहल्ला निवासी शानू उसके घर में घुस गया और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने शोर मचाया तो मोहल्लेवालों ने शोहदे को पकड़ लिया। इसी बीच महिला का पति भी आ गया। लोगों ने शानू को जमकर पीटा और थाना पुलिस को सौंप दिया। शानू ने बताया कि उस पर गलत आरोप लगाया गया है। वह रास्ते से गुजर रहा था। प्यास लगी तो पानी पीने उसके घर में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें