फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच का दरोगा बन आटो वाले को हड़काया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नोएडा क्राइम ब्रांच का दरोगा बनकर आटो वाले को हड़काने वाले एक युवक को पकड़कर पब्लिक ने पीट दिया। जंक्शन पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। पूछताछ में युवक की पहचान उझानी के योगेंद्रपाल के रूप में हुई। दरअसल, वह आटो वाले से मुफ्त में राजेंद्रनगर छोड़ने को कह रहा था। जब आटो वाले ने विरोध किया। दोनों के बीच झगड़े को देखने के लिए इकट्ठा हुई पब्लिक ने जब युवक को आड़े हाथ लिया तो वह भागने लगा। इसपर लोगों ने पकड़कर उसको पीट दिया। कोतवाली इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने बताया कि युवक को पकड़ा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें