बरेली। आरपीएफ ने जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक से एलईडी लाइट चुराते युवक को दबोच लिया। उसके पास से चार लाइट बरामद हुई हैं। आरोपी को बुधवार को जेल भेज दिया गया। मंगलवार रात आरपीएफ सब इंस्पेक्टर किशनवीर सिंह प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। एक नंबर प्लेटफार्म के रामपुर एंड की तरफ एक युवक उन्हें पोल से एलईडी उतारता दिखा। पोल के पास रखे बैग को देखा कि तो उसमें चार एलईडी लाइट रखी थीं। नीचे उतरने पर उन्होंने युवक से पूछताछ की तो वह सकपका गया। उसने बताया कि एलईडी चोरी करने के बाद बेचकर स्मैक का नशा करता है। सब इंस्पेक्टर ने बताया कि युवक उत्तराखंड के ऋषिकेश की गढ़ी कॉलोनी का दीपक गैरोला है। वह कई स्टेशनों से एलईडी चुरा चुका है।