आग से झुलसी छात्रा की मौत
बरेली। पीलीभीत में जहानाबाद के गांव लालपुर निवासी 14 वर्षीय पूजा बृहस्पतिवार शाम घर पर आग से झुलस गई थी। पूजा कक्षा आठ की छात्रा थी। परिजनों उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पूजा के पिता रामचरन ने बताया कि गलीचे में बैठी पूजा मिट्टी के तेल की कुप्पी गिरने से जल गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो