बरेली। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के महावीर होटल में दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहे युवक को लड़कों के दूसरे गुट ने जमकर पीट डाला। युवक के पिता ने इनके खिलाफ रिपोर्ट कराई है। जनकपुरी निवासी राजीव कुमार गुप्ता ने रिपोर्ट कराई कि उनके बेटे अदम्य का सोमवार को जन्मदिन था। वह होटल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इसी दौरान वहां प्रेमनगर निवासी आनंद प्रकाश, सन्नी व पांच अन्य लड़कों ने अदम्य पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह पीटकर घायल कर दिया। अदम्य ने पिता को सूचना दी तो उनके साथ देर रात थाने आया। ब्यूरो