बरेली। चौबारी मेले में कई डांस पार्टी चल रही हैं। देर रात आसपास के गांव चौबारी, इचौरिया, बभिया और मिर्जापुर के कुछ दबंग बिना टिकट डांस पार्टी में घुस गए और माहौल खराब करने लगे। डांस पार्टी संचालकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने इन्हें लाठियां फटकार कर भगाया। इनमें से कुछ को पुलिस ने पीटा भी। इससे डांस पार्टी में अफरातफरी का माहौल बना रहा। ब्यूरो