फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरामदे में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या, कमरे में बेखबर सोता रहा परिवार

Fri, 12 Oct 2018 12:02 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
केसरपुर गांव में घर में सो रहे ग्रामीण की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पत्नी एवं परिवार के अन्य लोग पास ही के कमरे में सो रहे थे, मगर घटना को लेकर सभी बेखबर रहे। सुबह सूचना पर एसएसपी मुनिराज जी., एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार, एसपी क्राइम रमेश भारतीय, डॉग स्क्वॉड आदि ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

केसरपुर निवासी रामदेव शर्मा (52) बुधवार रात घर के बरामदे में सो रहे थे। परिजनों के मुताबिक बगल के कमरे में उनकी पत्नी सिया देवी पुत्रवधू के साथ सोई थीं। दोनों बेटे तुलसीराम व अंकित शर्मा पड़ोस में देवी जागरण में गए थे। इसी बीच रात में किसी वक्त कातिलों ने रामदेव को दबोच लिया और सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। पास ही कमरे में सो रही सास-बहू को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह करीब चार बजे परिजनों ने उन्हें मृत देखा लेकिन पुलिस को सूचना सात बजे दी। सूचना पर इंस्पेक्टर सिरौली रामऔतार यादव मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी देहात, एसपी क्राइम और फिर एसएसपी भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम में रामदेव के 315 बोर की एक गोली लगना बताया गया है। गोली संभवत: राइफल से मारी गई जो सीने से लगकर कोख में पीछे से निकल गई।

डॉग स्क्वॉड घर में घूमकर ठहरा
पुलिस ने घटना के लिए खुलासे के लिए डॉग स्क्वॉड की मदद ली लेकिन वह घर में घूमकर ठहर गया। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। मगर परिजन पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते थे। पुलिस को घटना की सूचना भी देरी से दी गई। इन सब चीजों को लेकर पुलिस परिवार के लोगों को शक की नजरों से देख रही है।
विज्ञापन


बेच दी थी काफी जमीन
गांव में चर्चा है कि रामदेव के पास करीब 80 बीघा जमीन थी। इसमें से सिर्फ 15 बीघा जमीन बची है। बाकी जमीन उन्होंने बेच दी और अपनी शौक-मौज पर खर्च कर दिया। न तो घर में कोई काम किया और न ही परिवार में किसी की मदद की। इसके चलते परिवार वाले उनसे नाराज रहते थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें