खाता अपग्रेड करने का झांसा देकर 42 हजार ठगे
आईवीआरआई के रिटायर्ड अधिकारी के खाते से निकाली रकम
बरेली। आईवीआरआई के रिटायर्ड सीनियर टेक्निकल अधिकारी राजेंद्र सिंह को साइबर ठगों ने 42.50 हजार रुपये की चपत लगा दी। वह मामले की सूचना देने पुलिस के साइबर सेल पहुंचे तो उन्हें छुट्टी होने का बहाना कर लौटा दिया गया। एफसीआई कॉलोनी, डेलापीर में रहने वाले राजेंद्र सिंह ने बताया कि 13 फरवरी को उनके पास एक फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को बैंक का मैनेजर बताकर एटीएम कार्ड और आधार पहचान पत्र का यह कहकर नंबर मांगा कि खाता अपग्रेड किया जा रहा है। उनके नंबर बताने के कुछ देर बाद ही उनके खाते से 42500 रुपये निकल गए।