फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंबों में टक्कर मारकर भागे ट्रक को खोजती रही पुलिस

विज्ञापन
खंबों में टक्कर मारकर भागे ट्रक को खोजती रही पुलिस - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

बुखारा रोड पर रविवार दोपहर एक ट्रक ने तीन बिजली के खंबों में टक्कर मार दी। दो राहगीर भी ट्रक की चपेट में आने से चोटिल हो गए। राहगीरों से ट्रक के बाबत शिकायत पुलिस कंट्रोल रूम में पहुंचने के बाद वायरलेस मैसेज जारी किया गया। कैंट पुलिस ट्रक को सड़क से लेकर गांव के अंदर भी तलाशती रही, लेकिन ट्रक का पता नहीं चला। एसपी सिटी ने बताया कि ट्रक को तलाशा जा रहा है। आशंका है कि ट्रक का ड्राइवर नशे की हालत में था।
बुखारा रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीन बिजली के खंबों में टक्कर मार दी। रास्ते पर चले रहे कई लोग ट्रक की चपेट में आने से बचे, लेकिन दो लोगों के चोटिल होने की सूचना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम ने अलर्ट जारी करते हुए नाकाबंदी करने को कहा। बताया गया कि ट्रक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट थाना और रामगंगा चौकी की पुलिस ट्रक की तलाश में जुट गई। करीब तीन घंटे तक खोजबीन के बावजूद ट्रक के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। कैंट थाने के प्रभारी ने बताया कि नाकाबंदी के बाद भी ट्रक नहीं खोजा जा सका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें