फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दुकानदार पर हमले की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

विहारमान नगला में खुलेआम तमंचा लहराने वाले बेखौफ बदमाशों पर बुधवार को शिकंजा कस गया। पुलिस ने नदीम नाम के युवक को पकड़ने के बाद बड़ी विहार के गद्दाफी और परतापुर के अख्तर के नाम भी खोल दिए। वहीं दबिश देकर गद्दाफी के भाई को भी उठा लिया। बुधवार को महिला दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने जानलेवा हमला और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विहार मान नगला में परचून की दुकान चलाने वाली अनीता खंडेलवाल पत्नी वीरेंद्र मिश्रा को कुछ लड़के जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बताते हैं कि उन्होंने मोहल्ले में छेड़खानी में कुछ लड़कों के खिलाफ पुलिस के सामने बयान दिए थे। बदमाशों ने रविवार रात उनकी मारुति कार के शीशे तोड़ दिए थे। इसके बाद सोमवार सुबह पीड़िता के घर के सामने खुलेआम तमंचा लहराकर धमकियां दी थीं। पीड़िता ने पूरे मामले का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, बावजूद इसके इज्जतनगर थाने की पुलिस ने सिर्फ एनसीआर दर्ज करके मामला रफादफा कर दिया था। एडीजी की सख्ती के बाद इज्जतनगर पुलिस ने बुधवार को नदीम, गद्दाफी और अख्तर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उनके घरों पर पुलिस की दबिश पड़ी, लेकिन सभी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द सभी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें