विवाहिता ने फंदे से लटककर दी जान
बरेली। किला क्षेत्र के केलाबाग निवासी सुनीता ने बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर में ही फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि सुबह सुनीता बच्चों को छोड़ने स्कूल गई थी। इसके बाद घर लौटीं तो काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई। इसी बीच एक पड़ोसी ने काम के चलते घर में जाकर देखा तो उनका शव फंदे लटकता नजर आया। पड़ोसियों ने सुनीता के पति ब्रजेश की घटना की सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया था। सुनीता के देवर ने बताया कि सुनीता गोरखपुर की रहने वाली थी। दोनों ने घर वालों के खिलाफ जाकर शादी की थी। पुलिस ने पूछताछ के लिए उनके पति को हिरासत में ले लिया। मामले की छानबीन की जा रही है। ब्यूरो