फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोमेटो बोले तो सबसे पहले देंगे खाना चाहे चलानी पड़ें गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। होम डिलीवरी में सबसे पहले, सबसे अच्छा और सस्ता खाना देने की होड़ खतरनाक हो रही है। प्रेमनगर इलाके में चिकन बिरयानी कॉर्नर पर बृहस्पतिवार रात गोलियां चलाने की वजह दरअसल इतनी सी ही थी कि जोमेटो फूड चेन के राइडर यानी डिलीवरी मैन को होटल मालिक ने पहले खाना देने के बजाय लाइन में लगा दिया था। होम डिलीवरी में देरी होती नजर आई तो जोमेटो का राइडर का सब्र जवाब दे गया और उसने गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। होटल मालिक तो इतना आतंकित हो गया कि होटल छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

गुरुवार रात जीआरएम स्कूल के पास होटल अल नवाब चिकन बिरयानी कार्नर में बिरयानी की डिलीवरी लेने पहुंचे जोमेटो के डिलीवरी मैन ने होटल मालिक नवाब अली से मारपीट की थी। थोड़ी देर बाद वह फिर कुछ लोगों के साथ लौटा और तोड़फोड़ करते हुए गोलियां दागनी शुरू कर दीं। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। भीड़ जुटी तो आरोपी फरार हो गए। नवाब ने इस मामले में जोमेटो के अज्ञात डिलीवरी मैन, गब्बर, बृजेश, कमल प्रजापति और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। शुक्रवार को प्रेमनगर पुलिस ने दबिश दी पर आरोपियों को नहीं पकड़ सकी। नवाब ने बताया कि उन्होंने छुपकर जान बचाई वर्ना शायद अनहोनी हो जाती। नवाब ने बताया कि डिलीवरी मैन बार-बार उन्हें ऑर्डर लेट होने से अपने प्वाइंट कम होने की बात कह रहा था। लेकिन होटल पर कई ग्राहक पहले से बैठे थे। वह पहले उन्हें ऑर्डर सर्व करना चाहते थे।

यह फंडा है जोमेटो का
नवाब ने बताया कि जोमेटो ने उसके जैसे कई होटलों से करार कर रखा है। उन्हें सप्ताह में पेमेंट मिलता है। ऑर्डर की कुल रकम का दस फीसदी जोमेटो रखती है तो ढाई फीसदी जीएसटी और डेढ़ फीसदी कन्वेंस चार्ज कटता है। जोमेटो हर कस्टमर से दस रुपये डिलीवरी चार्ज अलग लेती है। कस्टमर एप पर ऑर्डर करते वक्त उस शहर की लिस्ट का अपनी पसंद का कोई होटल चुन सकता है। वे ऑर्डर असेप्ट करते वक्त उसकी डिलीवरी के लिए 15 से लेकर 30 मिनट तक का टाइम डाल देते हैं। कंपनी कुछ और टाइम बढ़ाकर कस्टमर को बताती है। कस्टमर के पास उनके साथ डिलीवरी मैन का नंबर भी आ जाता है। करीब 400 से 500 तक ऑर्डर जोमेटो के मिल जाते हैं मगर दिक्कत यह है कि कभी होटल में खाने खाने वाले ग्राहक देर होने से उकता जाते हैं तो कभी डिलीवरी मैन तुनक जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें