बरेली। मायके से वापस लौट रही फौजी की पत्नी का बैग एसी कोच से चोरी हो गया। बैग में बच्चों की किताबें और कीमती सामान था। महिला ने जीआरपी थाने में तहरीर दी है। सिग्नल कोर में तैनात पी. मंडल लाल फाटक के पास कालोनी में रहते हैं। विंटर वेकेशन में उनकी पत्नी सकीना बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। सोमवार को वह कुंभ एक्सप्रेस से वापस आ रही थी। दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन के पास उनका बैग चोरी हो गया। इसका पता उन्हें वाराणसी में चला। सकीना ने जीआरपी जंक्शन थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर कृष्ण अवतार ने बताया कि मुकदमे को वाराणसी भेजा जाएगा।