फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने मां-बेटियों को चारपाई से बांधकर की लूटपाट

Tue, 25 Sep 2018 12:38 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव चुरहा में दीवार फांदकर घर में घुसे बदमाशों ने महिला और उसकी बेटियों को चारपाई से बांधकर 32 सौ की नकदी और हजारों के जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद महिला अपने बंधन खोलकर छत पर सो रहे देवर के पास पहुंची और उसे घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर सुबह एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार डॉग स्क्वॉड और फील्ड यूनिट के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

सोरहा के उत्तम सिंह रविवार को अपनी ससुराल गए थे। रात को उनकी पत्नी पुष्पा देवी घर के बरामदे में बेटी राखी, वंदना और बेटे प्रवेश के साथ सो रही थीं। उत्तम का छोटा भाई ऊपर कमरे में सो रहा था। रात करीब दो बजे हथियारों से लैस तीन बदमाश दीवार फांदकर घर में घुस आए। उन्होंने पुष्पा को उसकी बेटियों के साथ चारपाई पर बांध दिया। कोई शोर न मचा सके, इसलिए चादर से उनके मुंह भी बांध दिए। इसके बाद बदमाशों ने पुष्पा से चाबी छीनकर संदूक में रखे 32 सौ रुपये और जेवर लूट लिए। बदमाशों के जाने के बाद पुष्पा ने बंधन खोले और छत पर जाकर देवर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद शोर मचाकर गांव वालों को इकट्ठा किया गया। गांव वालों ने बदमाशों की तलाश भी की लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। सुबह घर लौटने पर उत्तम सिंह ने हाफिजगंज थाने में लूट की रिपोर्ट दर्ज कराई।

घर में ही घूमकर रह गया खोजी कुत्ता
एसपी देहात डॉ. सतीश कुमार के मुताबिक, छानबीन के दौरान खोजी कुत्ता घर में ही घूमकर रह गया। उन्होंने बताया कि उत्तम का भाई हिस्ट्रीशीटर था। उसकी तीन साल पहले मौत हो चुकी है। 15 दिन पहले उत्तम की घर के बाहर बंधी भैंस चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


पुष्पा ने कई बार बदले बयान
पुलिस की पूछताछ में पुष्पा ने कई बार अपने बयान बदले। पहले कहा- बदमाशों ने बेटी-बेटे को बांधा, लेकिन बाद में उनके सोते रहने की बात कही। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो उनके बयान भी पुष्पा के बयानों से मेल नहीं खाए।

बदमाशों की संख्या तीन बताई गई है। लूट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। छानबीन में कुछ अहम बातें सामने आई है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। - डॉ. सतीश कुमार, एसपी देहात
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें