फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉ की स्टूडेंट की कार के नीचे आए दो बच्चे, एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेपरवाही से कार चला रही एक लॉ स्टूडेंट ने कुंवरपुर में दो बच्चों को रौंद दिया। दोनों मासूम कार के नीचे आ गए, लेकिन इत्तफाक से उनकी जान बच गई। कार के नीचे से निकालकर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना किला में लॉ स्टूडेंट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कुंवरपुर में रहने वाले राजेश प्रेमी का तीन साल का बेटा मिहिर प्रेमी उर्फ शिव और तीन साल की ही विनीता उर्फ वीरा को उनके चाचा बॉबी मंगलवार को जीबीएम स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लेकर लौट रहे थे। बॉबी के मुताबिक महेश के घर के पास तेज गति से आई कार ने पहले दो अन्य लोगों को चपेट में लिया फिर उन्हें और दोनों बच्चों को भी टक्कर मार दी। दोनों बच्चे कार के नीचे आ गए, लेकिन इत्तफाक से कार का व्हील नाली में फंसने के कारण कुचलने से बच गए। कार मलूकपुर के पास रहने वाली लॉ स्टूडेंट फिजा खान चला रही थी। लोगों ने कार के नीचे से बच्चों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया। विनीता के पैर में की टांग में सूजन आने के फ्रैक्चर निकला, वहीं मिहिर को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें