फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के शातिर गिरोह से लूटे गये जेवर रिकवर नहीं करा पा रही एसटीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
टॉप कैरेट ज्वेलरी शोरूम लूटकांड
विज्ञापन


लूटे गए जेवर बरामद नहीं करा पा रही एसटीएफ

- शाहजहांपुर के बदमाश को साथ लेकर रिकवरी में जुटी रही एसटीएफ
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। पंजाब के गिरोह द्वारा बरेली में की गई साल की सबसे बड़ी लूट के खुलासे को एसटीएफ दिन रात एक किए है। एसटीएफ को पता चला कि टॉप कैरेट ज्वैलर्स ज्वेलरी शोरूम से एक करोड़ के जेवर लूटने वाले बदमाश पंजाब बार्डर के एक गांव में छिपे हैं। टीमों ने वहां छापामारी भी की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। एसटीएफ दो बदमाशों को पकड़ने के बाद भी न तो लूट का माल ही बरामद कर पा रही है और न ही वारदात में इस्तेमाल बाइक ही उसके हाथ लगी हैं।
विज्ञापन

एसटीएफ ने शाहजहांपुर के बदमाश शंकर को गिरफ्तार करने के बाद पंजाब के गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसटीएफ रेकी करने वाले पश्चिम बंगाल के भी एक बदमाश को गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, शाहजहांपुर से एक और बदमाश को पकड़ने के लिए टीमों को रवाना किया गया, लेकिन देर रात तक अधिकारियों ने किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं की। पुलिस के सामने चुनौती हैं कि एक करोड़ की लूट के लिए रिकवरी अच्छी होनी चाहिए, लेकिन जेवरात बरामद न होने से खुलासा टल रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि एक या दो दिन में खुलासा हो सकता है। एसटीएफ के पास पांचों बदमाशों के नाम आ चुके हैं। बृहस्पतिवार को भी कई ठिकानों पर छापामारी की गई, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें