सीबीगंज।
गांव अटाकायस्थान में छापा मारकर पुलिस ने पशुओं का अवैध कटान करते हुए एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को तलाशी के दौरान मौके से एक क्विंटल मांस, दो छुरा, एक कुल्हाड़ी और तराजू मिला। सीबीगंज थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह पवार ने शनिवार सुबह अटाकायस्थान गांव के एक घर में छापा मारा। पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी की। अवैध रूप से कटान करते हुए एक तस्कर शकील पुत्र साबिर निवासी भूड़ा थाना भोजीपुरा को गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस की घेराबंदी तोड़कर उसके अन्य साथी तस्कर भागने में सफ ल रहे। पकड़े गए तस्करी शकील ने अपने अन्य फरार साथियों के नाम वसीम, सलीम, हनीफ , लीला आदि बताये हैं। पुलिस फरार तस्करों की तलाश कर रही है।