फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला पल्लेदार का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सुभाषनगर क्षेत्र स्थित सिटी रेलवे स्टेशन की ब्राडगेज लाइन की पुलिया पर बृहस्पतिवार सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव एक ट्रैक की किनारे बनी दीवार से सटा पड़ा था जबकि मृतक की चप्पलें दूसरे ट्रैक के किनारे पड़ी थीं। वहां से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेजा। छानबीन में मृतक की जेब से उसका आधार कार्ड मिला। जिसमें उसकी पहचान बारादरी क्षेत्र में कालाबाड़ी के मोहल्ला फालतूनगंज निवासी लक्ष्मी नारायण के रूप में हुई। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। भतीजे रवि ने बताया कि मृतक सुबह छह बजे घर से निकला था। उनकी शादी भी नहीं हुई थी। परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें