फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीने को पैसा न देने पर जान लेवा हमला,सात साल कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शराब पीने के लिए पैसा न देने पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। सजा का आदेश विशेष न्यायाधीश कृष्ण यादव ने दिया। घटना कोतवाली के बिहारीपुर इलाके की है। मामले की रिपोर्ट छह जुलाई, 2007 को बिहारीपुर निवासी शंकर लाल ने लिखाई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, उनका बेटा शशि दुकान बंद कर रहा था। इसी बीच बिहारीपुर का ही राजकुमार वहां आ गया और शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। पैसा न देने पर उसने गोली चला जो वादी के बेटे के पेट में लगी। शोर सुनकर पड़ोस की लक्ष्मी देवी भी वहां आ गईं। उन्हें भी राजकुमार ने गोली मार दी जो उनकी छाती में लगी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभियोजन की ओर से सरकारी वकील सुरेश बाबू साहू ने पक्ष प्रस्तुत किया। अदालत ने राजकुमार को दोषी ठहराते हुए सात साल कैद की सजा सुनाई। साथ ही तीस हजार का जुर्माना भी लगाया। जुर्माने की राशि में से आधी शशिभूषण और लक्ष्मी देवी को देने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें