बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र से पांच दिन पहले दूसरे धर्म के प्रेमी संग गई युवती लौट आई है। उसने प्रेमी के संग ही रहने का दावा किया तो परिवार किनारे हो गया। माना जा रहा है कि दोनों पक्षों में सहमति बन गई है, प्रेमी युगल की शादी करा दी जाएगी। संजय नगर इलाके में माता-पिता की मौत के बाद से चाचा के परिवार संग रह रही युवती पड़ोस के घर में काम करने वाले युवक के साथ चली गई थी। बताते हैं कि युवक के भी माता-पिता नहीं हैं। युवती के जाने के बाद उसके चाचा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दो धर्मों का मामला होने की वजह से पुलिस सरगर्मी से इन्हें खोज रही थी। दबाव पड़ा तो ये खुद ही लौट आए। ब्यूरो