बरेली। फरीदपुर क्षेत्र के सपा नेता का शहर में चेकिंग के बाद चालान कर दिया गया था। उन्होंने एक वीडियो के साथ एसएसपी से शिकायत की कि चेकिंग के नाम पर पुलिसकर्मियों ने उनसे उगाही की कोशिश की थी। अफसरों के ट्विटर पर शिकायत के बाद मामले की जांच एसपी ट्रैफिक सुभाष चंद को सौंपी गई है।