आसफपुर (बदायूं)। आसफपुर चौकी इंचार्ज पर घर में घुसकर तोड़फोड़ और महिलाओं से गाली गलौज करने का आरोप लगा है। ग्राम मन्नूनगर निवासी अवधेश यादव उर्फ कल्लू सिंह का आरोप है कि आसफपुर चौकी इंचार्ज, एक सिपाही के साथ उनके घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसते ही दो चारपाई और चूल्हा तोड़ दिया। महिलाओं ने विरोध किया तो उनके साथ गाली गलौज की और जेल भेजने की धमकी भी दी। अवधेश यादव ने इस संबंध में मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ब्यूरो