फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश हुए थे हाईजैक, छूट के भागे तो एनकाउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बड़ा बाईपास पर एनकाउंटर होने के बाद महकमा में यूपी 100 पुलिस द्वारा बदमाशों को हाईजेक करने और छूटकर भागने पर एनकाउंटर की बात कही गई। कोहाड़ापीर की पुलिया पर वारदात अंजाम देने के बाद बदमाशों का मकसद बरेली बार्डर क्रास करने का था। सूत्रों की माने तो बड़ा बाईपास पर आने के बाद बाइक सवार बदमाश यूपी 100 पुलिस की निगाह में आ गए थे। पुलिस की गाड़ी पीछे लगते ही बदमाशों की बाइक ने गति पकड़ ली। पुलिस सूत्रों के मुताबिक यूपी 100 पुलिस ने दौड़ाया तो एक बदमाश ने फायर भी कर दिया। जिसके बाद बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। जिसमें अहलादपुर चौकी के पास बाइक टक्कर लगने से गिर पड़ी। बताते हैं कि एक बदमाश की पैर ही हड्डी टूट गई। जबकि दूसरा दब गया। पुलिस को आता देखकर बाकी बदमाश भागने लगे। बदमाशों को हाईजेक करने की कोशिश के बीच सीओ और इंस्पेक्टर भी पहुंचे थे। जिनकी घेराबंदी के बाद बदमाशों का एनकाउंटर हो सका था। मुठभेड़ में ढेर होने के बाद पुलिस को पता चला कि बदमाश मुरादाबाद रेंज के माने हुए हिस्ट्रीशीटर है। कपिल चौधरी पर रेंज के थानों में कुल 30 से ज्यादा मुकदमे हैं। पुलिस अशोक सिंह को भी हार्ड कोर क्रिमिनल मान रही है, लेकिन इसकी पुष्टि अब मंगलवार को ही हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें