फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्यकर्मी के घर के ताले तोड़ हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जगतपुर में एक सैन्यकर्मी के खाली पड़े घर को निशाना बनाकर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिया। जगतपुर में रहने वाले मोहित कुमार ने बताया कि उनके घर के ठीक सामने उनके मौसा इंद्रपाल परिवार के साथ रहते हैं। इंद्रपाल मिलेट्री इंजीनियरिंग सर्विस में काम करते हैं। उनके नाना की मृत्यु होने पर इंद्रपाल परिवार के साथ घर में ताला डालकर चले गए थे। रविवार सुबह एक बजे तक घर के ताले बंद थे। लेकिन करीब तीन बजे उनके छोटे भाई ने बताया कि घर ताले खुले हैं। उन्होंने जाकर देखा तो घर के अंदर का सामान बिखरा हुआ था। चोरों ने घर की अलमारियों के लॉक तोड़कर नगदी, जेवर चोरी कर लिए गए थे। मोहित ने इंद्रपाल को चोरी के बाबत फोन पर बताया। बारादरी थाने में तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें