आरपीएफ ने लाइन क्रास करते पकड़ा
बरेली। पटरियां पार करते समय कई लोग अक्सर हादसे का शिकार हो जाते हैं इसके बावजूद एक प्लेटफार्म से दूसरे पर जाने के लिए पटरियों से होकर ही गुजरते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ शुक्रवार को आरपीएफ ने अभियान चलाया। इस दौरान दो यात्रियों को पकड़ा गया। उन्हें शाहजहांपुर जाना था। वे ट्रेन पकड़ने की जल्दी में पटरियां पार करके प्लेटफार्म पर जा रहे थे। बाद में दोनों को भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।