फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल पर सट्टा लगाते लोगों की धरपकड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल में सट्टा लगाते 20 पकड़े गए
विज्ञापन

सीबीगंज। आईपीएल शुरू होने के बाद ऑनलाइन सट्टा भी शुरू हो चुका है। सरनिया गांव में आईपीएल के मैच पर सट्टे की सूचना इंस्पेक्टर सीबीगंज सत्येंद्र सिंह पवार को मिली। इसके बाद बृहस्पतिवार को पुलिस की दो टीमों ने आसिफ पुत्र अजमेर शाह के घर पर दबिश दी। जहां 40 से 50 लोग एक कमरे में कलर टीवी पर हर गेंद और हर ओवर पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस के कमरे में पहुंचते ही वहां भगदड़ मच गई। कुछ लोग भागने में कामयाब रहे, लेकिन पुलिस ने दौड़ाकर 20 लोगों सट्टा लगाते हुए पकड़ लिया। जिनमें शाकिर पुत्र मोहम्मद अली, शाकिब पुत्र मुस्तफा, जाहिद अली पुत्र शहजादे, खालिद, अहमद, सोनू आदि को पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं कई लोगों को साक्ष्यों के अभाव में पुलिस ने हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें