फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ सौ ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंडा (शाहजहांपुर)। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक युवक को आठ सौ ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर ने सूचना दी कि बंडा के मोहल्ला मुरादपुर निवासी उस्मान उर्फ बांगड़् चरस की तस्करी करता है। शनिवार को भी वह चरस लेकर कहीं जाने वाला है। सूचना पर एसआई संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल को मौके पर भेजा गया। पुलिस ने मोहल्ला मुरादपुर में प्राइमरी स्कूल के पास से उस्मान को धर दबोचा।
तलाशी लेने पर उसके पास पॉलिथिन में आठ सौ ग्राम चरस बरामद हुई। एसआई संतोष कुमार की ओर से उस्मान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें