बरेली। गांधीपुरम मिनी बाइपास निवासी शख्स ने अपने पूर्व वाहन चालक पर चोरी का आरोप लगाकर इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई है। गांधीपुरम निवासी प्रवीन वाजपेयी ने इज्जतनगर थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह को बताया कि चार माह पहले चालक नितिन सक्सेना को चोरी करने के कारण नौकरी से निकाल दिया था। नितिन मूल रूप से सोनभद्र जिले का निवासी है और यहां किला क्षेत्र में रानी साहब के बाग में रहता है। 20 सितंबर को प्रवीन के मैनेजर आयुष गंगवार गांधीपुरम स्थित कार्यालय पहुंचे तो वहां मकान और कार्यालय खुला था। डीवीआर, सीसी कैमरे, कार्यालय में रखे 23.60 लाख रुपये और दस तोला सोना गायब था। प्रवीन ने नितिन पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। प्रवीन के मुताबिक उनके घर के बारे में नितिन को ही जानकारी थी। नितिन ने घर में बिजली फिटिंग का काम भी किया था। ब्यूरो