बुधवार को महानगर कालोनी में रहने वाले चकबंदी अधिकारी अवधेश कुमार ड्यूटी पर थे। उनकी शिक्षक पत्नी रश्मी विक्रम दोपहर में बच्चों के साथ बाजार चली गई थीं। इस दौरान दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोर चकबंदी अधिकारी की अलमारी में रखी लाइसेंसी रिवाल्वर और आठ हजार रुपये चोरी कर ले गए। बाजार से लौटी रश्मी ने दरवाजा टूटा देखा तो उन्होंने पति को फोन किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई सुराग नहीं लगा सकी। दिनदहाड़े चोरी की वारदात से महानगर में दहशत का माहौल है। एसओ कमल सिंह यादव ने बताया कि अवधेश कुमार इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभाग की तरफ से शपथ पत्र दाखिल करने गए हैं। सूचना मिलने पर वह लौट रहे हैं। मौका मुआयना से लग रहा है कि घटना में कोई आसपास का भी हो सकता है।