फरीदपुर। सपा नेता के घर डकैती के मामले में पुलिस को मटरुआ की सरगर्मी से तलाश है। पुलिस मटरुआ के दो साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
फरीदपुर के मोहल्ला मिर्धान नई बस्ती निवासी शराफत अली के घर पिछले सप्ताह डकैतों ने धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए थे। फरीदपुर पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच समेत अन्य टीमें भी डकैती के खुलासे में लगी हैं। फरीदपुर की कई डकैती में मटरुआ गैंग का भी हाथ रहा है। वर्ष 2013 में सरदारों के झाले पर डकैती में भी मटरुआ का हाथ था। इसके चलते पुलिस इस गैंग के सरगना मटरुआ की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उसके गैंग के दो सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा शराफत अली के घर के आस-पास पुलिस ने कुछ संदिग्ध भी पुलिस ने उठाए हैं लेकिन अभी तक कोई कोई खास नतीजा नहीं निकल सका है।